यह तो हम सभी जानते हैं कि बाल हमारी पर्सनैलिटी का एक अहम् हिस्सा होते हैं। अगर बालों में जरा सा भी चेंज किया जाए तो लड़की का पूरा लुक ही बदल जाता है। यही कारण है कि अक्सर लड़कियां अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए बालों और उसकी स्टाइलिंग में भी बदलाव करती रहती हैं। लेकिन अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है और आप अपने वेडिंग डे पर एक डिफरेंट लुक चाहती हैं तो बालों के साथ बिना सोचे-समझे एक्सपेरिमेंट करने से बचें।
हो सकता है कि आप कुछ ऐसी गलतियां कर बैठें, जिसका आपको बाद में पछतावा हो और फिर आप कुछ भी ना कर पाएं। वैसे भी शादी किसी भी लड़की के जीवन में एक बेहद खास मायने रखती है। इस दिन अपने लुक्स के साथ जरा सी भी गड़बड़ी कोई भी लड़की कभी नहीं चाहेगी। अगर आप भी अपने वेडिंग डे के दिन एकदम परफेक्ट दिखना चाहती हैं। साथ ही यह भी चाहती हैं कि आपके बालों के कारण किसी तरह की गड़बड़ी ना हो तो आप शादी से पहले कुछ हेयर्स मिसटेक्स से बचें। तो चलिए जानते हैं इन हेयर्स मिसटेक्स के बारे में-
हेयर कट
शादी से पहले हेयर कट लेना बहुत अच्छा आईडिया नहीं है। मसलन, अगर आपके बाल लंबे हैं और आप उन्हें छोटे कराना चाहती हैं तो हो सकता है कि इससे हेयर स्टाइलिस्ट को आपके वेडिंग लुक में हेयरस्टाइलिंग करने में दिक्कत आए या फिर आप ऐसा हेयरकट ले लें, जिससे बालों की स्टाइलिंग वैसी ना हो पाए, जैसा आप अपने वेडिंग डे के लिए चाहती है। बेहतर होगा कि आप अपने हेयर कट का आईडिया कुछ दिनों के लिए टाल दें। अगर आप हेयरकट ले भी रही हैं तो पहले एक्सपर्ट से इस बारे में बात करें कि आपकी पर्सनैलिटी के हिसाब से कौन सा कट आप पर जंचेगा और अपने वेडिंग डे पर भी आपको उससे दिक्कत नहीं आएगी। वैसे आप चाहें तो बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए हेयर स्पा ले सकती हैं।
ना करवाएं स्ट्रेटनिंग
हेयरकट की तरह ही शादी से पहले स्ट्रेटनिंग भी नहीं करवानी चाहिए। दरअसल, वेडिंग के अलग-अलग फंक्शन में आप हर बार एक नया लुक चाहेंगी, लेकिन स्ट्रेट बालों पर कर्ल्स नहीं हो पाते। अगर कर्ल्स होते भी हैं तो वह बेहद जल्दी खुल जाते हैं। इससे आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप किसी फंक्शन के लिए स्ट्रेट लुक चाहती भी हैं तो स्ट्रेटनिंग करवाने की जगह स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें।
ट्रायल ना लेना
यह गलती हम सभी लड़कियां करती हैं। हम सिर्फ किसी के कहने पर या देखा-देखी किसी भी मेकअप आर्टिस्ट या हेयर स्टाइलिस्ट को बुक कर लेते हैं। लेकिन शादी का दिन आपकी जिन्दगी का एक बहुत बड़ा दिन है और छोटी सी गलती पर इसे खराब ना करें। बेहतर होगा कि आप शादी से एक सप्ताह पहले ट्रायल जरूर लें। इससे आपको पता होगा कि आप अपने वेडिंग डे पर कैसी दिखेंगी। अगर आपके मन में पहले से कोई लुक्स है, जिसे आप अपने वेडिंग डे के लिए चाहती हैं या फिर आप अपने लुक्स और हेयरस्टाइलिंग में कुछ बदलाव करना चाहती हैं तो ट्रायल के बाद आप एक्सपर्ट से इस बारे में बात कर सकती हैं।
हेयर कलरिंग
कुछ लड़कियों के बाल बहुत जल्द ग्रे होने लगते हैं। ऐसी लड़कियां अक्सर हेयर कलर्स का सहारा लेती हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो शादी से एक दिन पहले हेयर कलरिंग ना करें। बेहतर होगा कि आप दस से बारह दिन पहले हेयर कलरिंग करें। दरअसल, कलर को बालों में सेटल होने में समय लगता है और शादी से एक दिन पहले कलर करने से आपके बाल अजीब नजर आ सकते हैं।
The post शादी से पहले बचें इन हेयर मिसटेक्स से, कहीं पूरा लुक ना जाए बिगड़ appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/avoid-these-hair-mistakes-before-marriage-no-complete-look-can-go-wrong/
No comments:
Post a Comment