सोनम कपूर अपनी शादी के बाद से ही इंडिया में कम रहती हैं। एक बार फिर वो विदेश रवाना हो गईं हैं। सोनम अपनी बहन रिया कपूर के साथ इन दिनों इटली घूम रही हैं। सोनम पर और रिया ने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर इटली की कई तस्वीरें शेयर की है। सोनम और रिया आए दिन एक साथ वेकेशन्स पर जाती है। दोनों इटली के शहर वेनिस शहर में घूम रही हैं। सोनम और रिया को वेनिस शहर बहुत पसंद है। इटली के इस खूबसूरत शहर की कई तस्वीरें दोनों ने शेयर की हैं।

सोनम और रिया की तस्वीरे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। सोनम अक्सर काम से समय निकालकर पति आनंद आहुजा के साथ भी वेकेशन पर जाती रहती हैं। इस बार को अपनी बहन के साथ गईं हैं। वेनिस शहर पिछले कुछ दिनों से बाढ़ से घिरा है। ये खबर बाढ़ की वजह से खबरों में है लेकिन सोनम और रिया की तस्वीरों में बाढ़ का कोई असर दिख नहीं रहा है।
सोनम कपूर पिछले दिनों फिल्म जोया फैक्टर ( zoya Factor ) रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। फिल्म में सोनम के साथ दुलकर सलमान नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को बराबर न कर सकी। वहीं बीते दिनों ही खबर आई थी कि सोनम को एक और फिल्म मिल गई है।
इस फिल्म को सुजॉय घोष के असोसिएट डायरेक्टर रहे शोम मखीजा डायरेक्ट करेंगे। बीते दिनों ही रिपोर्ट में बताया गया था कि, सुजॉय घोष ने साउथ कोरियन फिल्म ‘ब्लाइंड’ ( Blind ) के राइट खरीद लिए हैं।
वो अपनी इस फिल्म में किसी और को नहीं बल्कि सोनम कपूर को लेना चाहते हैं। वैसे भले ही सोनम की द जोया फैक्टर नहीं चली हो लेकिन ये जरूर है कि उनके पास ऑफर्स की कमी नहीं है।
सोनम अपनी शादी के बाद से ही लंदन में ज्यादा रहती हैं। फिल्मों के सिलसिले में वो मुंबई आती जाती रहती हैं। सोनम अब अपने करियर से ज्यादा फैमिली पर फोकस कर रही हैं।
The post सोनम कपूर बहन रिया के साथ वेनिस शहर घूम रही हैं, देखिए उनके वेकेशन्स की खूबसूरत तस्वीरें appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/sonam-kapoor-is-walking-around-venice-city-with-sister-riya-see-beautiful-pictures-of-their-vacations/
No comments:
Post a Comment