दिल्ली के प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर आज से आम जनता के लिए आगाज हो चुका है. आज से आम लोगों के लिए शुरू हुआ ये ट्रेड फेयर 27 नवंबर तक खुला रहेगा. ट्रेड फेयर का टाइम सुबह 9:30 से लेकर शाम 7:30 तक का है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
- ट्रेड फेयर में जाने के लिए आप गेट नंबर-10 से अंदर घुसें. बता दें कि यहां प्रवेश शुल्क भी लगता है. आम दिनों में व्यस्क लोगों के लिए प्रवेश शुल्क 60 रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 40 रुपये प्रति बच्चा है. वहीं अवकाश के दिनों में यानी कि शनिवार और रविवार के दिन प्रवेश शुल्क दोगुना है. आप ऑनलाइन या मेट्रो स्टेशन से एंट्री टिकट ले सकते हैं.
2. अगर आप अपने वाहन से ट्रेड फेयर जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कि पार्किंग गेट नंबर-10 के पास प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन और गेट नंबर-1 की पार्किंग भैरो मंदिर के निकट है. अगर आप टू व्हीलर से हैं और मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करते हैं तो पूरे दिन के लिए आपको 90 रुपए की फीस अदा करनी होगी. वहीं अगर आप भैरो मंदिर की पार्किंग में गाड़ी पार्क करते हैं तो आपको प्रति घंटा के हिसाब से 50 रुपये का शुल्क देना होगा.
3.अगर आप ट्रेड फेयर से शॉपिंग का प्लान बनाकर जा रहे हैं तो साथ में थैला ले जाना न भूलें. दरअसल इस बार ट्रेड फेयर को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए पन्नियों का इस्तेमाल पूरी तरह बैन रखा गया है. ऐसे में खरीदा हुआ सामान कैरी करने के लिए आप साथ में थैला रखें. 4.अगर आप किसी वजह से साथ में कैश नहीं रख पाए हैं तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. ट्रेड फेयर में ज़्यादातर दुकानों में डिजिटल पेमेंट और एटीएम कार्ड से कैश ड्रा करने की भी सुविधा है. तो बस अपना ATM कार्ड अपने साथ रखें.
5.आईटीपीओ प्रबंधन ने ट्रेड फेयर में सुशासन बरकरार रखने के लिए लोगों से अपील की है कि कम से कम मेले में 20 हजार लोगों ही एक बार में रहें
The post आम लोगों के खुला ट्रेड फेयर, यहां से लें हर जानकारी appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/open-trade-fair-for-common-people-take-every-information-from-here/
No comments:
Post a Comment