हिंदू धर्म में वृक्षों की पूजा पाठ का भी विशेष महत्व होता हैं वही नीम बहुतायात में पाया जाने वाला वृक्ष हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं इसलिए आम जीवन में इसका विशेष उपयोग होता हैं वही इसकी पत्तियों से लेकर इसके बीज तक सब कुछ अत्यंत उपयोगी माने जाते हैं।

वही त्वचा, पेट, आंखें और विष्णाणु जनित समस्याओं में इसका प्रयोग अद्भुत माना जाता हैं। वही इसकी पत्तियां किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोक सकती हैं। वही नीम का अत्यधिक सेवन नपुंसकता ला सकता हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए
जानिए नीम का धार्मिक और जयोतिषीय महत्व—
देवी और शक्ति की उपासना में नीम का प्रयोग खूब किया जाता हैं माता शीतला और मां काली की आराधना में भी नीम का प्रयोग किया जाता हैं। वही ज्योतिष में नीम का संबंध शनि और कहीं कहीं केतु से जोड़ा गया हैं।
शनि की शांति करने के लिए नीम की लकड़ी पर हवन करना शीघ्र फलदायी माना जाता हैं। इस तरह नीम के पत्तों वाले जल से स्नान करने पर केतु की समस्याएं दूर हो जाती हैं नीम की लकड़ी पर बने हुए यन्त्र अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं।
जानिए नीम का विशेष प्रयोग—
नीम का पौधा घर में ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां से पूरे घर से उसकी हवा आ सकें। घर के मुख्य द्वार पर नीम का पौधा अत्यंत शुभ माना जाता हैं। अगर वाणी की समस्या हो, या चंचल मन की समस्या हो तो नीम की दातुन जरूर करनी चाहिए। वही नीम की लकड़ी के पलंग पर सोने से त्वचा की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
The post नीम के पेड़ से होते हैं कई सारे लाभ, जानिए इसका धार्मिक महत्व appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/neem-tree-has-many-benefits-know-its-religious-significance/
No comments:
Post a Comment