Wednesday, December 25, 2019

क्रिसमस पर ऐसे सजाएं अपना घर

क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे है। हर साल 25 दिसंबर पर क्रिसमस का त्योहार बच्चों से लेकर बड़े तक बहुत उत्साह से मनाते हैं।

ये त्योहार रोशनी, प्यार और खुशियों का प्रतीक है। देश-विदेश में लोग कई दिन पहले से ही क्रिसमस की तैयारियों में लग जाते हैं। क्रिसमस के पर्व पर बच्चों को खासतौर सांता क्लॉज का इंतजार रहता है। इस पर्व पर लोग क्रिसमस ट्री के साथ खासतौर पर अपने घर को सजाते हैं।

इसके अलावा चर्च और शॉपिंग मॉल्स की सजावट भी देखने को बनती है। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस क्रिसमस बेहद अनोखे और खूबसूरत तरीके से अपने घर और ऑफिस की सजा सकते है।

1. कैंडल लगाएं

फेस्टिव सीजन में अपने घर को एक सॉफ्ट लुक देने के लिए कैंडल जला सकते हैं। आजकल बाजारों में नए-नए डिजाइन की कैंडल उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस थीम पर बेस्ड कैंडल जलाएंगे तो क्रिसमस के पर्व को ज्यादा बेहतर तरीके से महसूस कर सकेंगे।

2. रिबन से करें सजावट

इस क्रिसमस आप सफेद, लाल और हरे रंग के रिबन खरीदें। किसी भी दो रंग के रिबन से बॉ बनाकर कुकीज या किसी भी तरह के डब्बों पर लगा सकते हैं। साथ ही घर में जगह-जगह रिबन से डिजाइन बनाकर अपने घर या ऑफिस को ट्रेडिशनल लुक दे सकते हैं।

3. बच्चों के रूम को क्रिसमस ट्री से सजाएं

बच्चों के क्रिसमस का मलतब सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री ही होता। इसलिए क्रिसमस के मौके पर अपने बच्चों के रूम को क्रिसमस ट्री से जरूर सजाएं।

4. टेबल को डेकोरेट करें-

आप अपने घर में मौजूद टेबल को क्रिसमस को रोशनी की तरह फ्लोटिंग कैंडल से रोशन कर सकते हैं। टेबल को सजाने के लिए आप फूलों की मदद भी ले सकते हैं।

5. सांता क्लॉज लगाएं

अपने घर और ऑफिस को क्रिसमस टच देने के लिए आप जगह-जगह बाजारों में उपलब्ध छोटे-छोटे सांता क्लॉज हैंग कर सकते हैं। आप चाहें तो सांता के साथ हैंगिंग बेल्स, रंग-बिरंगी पोम-पोम भी इस्तेमाल करें।

6. लाइट लगाएं

क्रिसमस ट्री के साथ-साथ अपने घर की दीवारों और पर्दों पर रंग-बिरंगी लाइटों से अपने घर को जरूर रोशन करें।

The post क्रिसमस पर ऐसे सजाएं अपना घर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/decorate-your-house-like-this-on-christmas/

No comments:

Post a Comment