Sunday, November 24, 2019

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश ने अपने शोक-संदेश में कहा कि जोशी एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। मध्य प्रदेश के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान था। उनके निधन से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश की राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का रविवार भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

The post मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/cm-nitish-mourns-the-death-of-former-madhya-pradesh-chief-minister/

No comments:

Post a Comment