Sunday, November 24, 2019

मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के बयान से पलटे हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपने उस बयान से पलट गए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और मनोज तिवारी मुख्यमंत्री होंगे। हरदीप सिंह पुरी ने अपने उस बयान पर सफाई देते हुए टृवीट किया, ‘दिल्ली में भाजपा विजय की ओर अग्रसर है। पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है। मनोज तिवारी जी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में पूरे जोश से काम कर रही है। मेरे बयान का मतलब था कि भाजपा उनके नेतृत्व में भारी मतों से आगामी चुनाव जीतेगी।’

इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव मनोज तिवारी जी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही आराम करेंगे।’ हरदीप सिंह पुरी जिस समय यह ऐलान कर रहे थे उस समय मंच पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन भी मौजूद थे। गौरतलब है कि हरदीप सिंह पुरी दिल्ली असेंबली इलेक्शन के लिए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ भाजपा के सह-चुनाव प्रभारी हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली असेंबली इलेक्शन के लिए राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

 

The post मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के बयान से पलटे हरदीप पुरी appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/hardeep-puri-overturned-statement-to-make-manoj-tiwari-as-chief-minister-of-delhi/

No comments:

Post a Comment