Wednesday, December 25, 2019

देश के इन 8 रेलवे स्टेशनों से गुजरें तो एक बार जरूर चखें ये खास पकवान, जीवन भर याद रह जाएगा स्वाद

ट्रेनों से सफर करना अपने आप में सुखद और रोमांचक होता है। खासकर दोस्तों और अपनों के साथ लंबी यात्राएं करना और ज्यादा मजेदार हो जाता है। लंबी यात्राओं के दौरान देश के कई स्टेशनों से गुजरना होता है और इस दौरान खाने-पीने को भी ढेर सारी चीजें मिलती हैं। देश के कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां के कुछ फूड आइटम काफी लजीज, जायकेदार और दूर-दूर तक फेमस होते हैं। आपको भी एक बार इन चीजों का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ खास फूड आइटम के बारे में:

शुरुआत करते हैं सबसे स्वच्छ शहरों में गिनती होने वाले मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से। इस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनें यहां रुकती है तो लोग यहां का फेमस पोहा खाना नहीं भूलते। खास पकवानों के लिए देश भर में प्रसिद्ध इंदौर के पोहे का स्वाद भला कौन नहीं लेना चाहेगा! सेव(भुजिया), कच्चे प्याज और हल्के नींबू के रस के साथ यह सर्व किया जाता है। आप भी यहां से गुजरें तो खाना न भूलें।

बिहार की राजधानी पटना से गुजरते समय आपको लिट्टी-चोखे बेचते वेंडर की आवाज ट्रेनों में ही सुनाई पड़ने लगेगी। बिहार के लिट्टी-चोखा के दीवाने तो बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर और विदेशी भी हैं। लिट्टी के साथ आलू, बैगन का चोखा और हरी मिर्च, खाकर मजा ही आ जाता है।

रुख करते हैं पंजाब का। पंजाब तो वैसे भी खानपान के लिए जाना जाता है। यहां के जलंधर स्टेशन से गुजरने का मौका मिले तो यहां के छोले-भटूरे खाना न भूलें। एक बार खा लिया तो आपको यहां के छोले-भटूरे का स्वाद याद ही रह जाएगा।

पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध स्टेशन है खड़गपुर। इस स्टेशन से गुजरते वक्त यहां मिलने वाली आलू दम की खुशबू आपका ध्यान खींचती है। लजीज और मसालेदार आलू दम एक बार आपने खा लिया तो अन्य जगहों पर मिलने वाला आलू दम फीका लगने लगेगा। तो अगली बार इधर से गुजरें तो आलू दम जरूर खाएं।

दक्षिण भारत में केरल के एर्नाकुलम जंक्शन से होकर देश के हर दिशा से आने वाली ट्रेनें गुजरती है। आपको भी यदि उस होकर गुजरने का मौका मिले तो स्टेशन पर मिलने वाले पकौड़े खाना न भूलें। कच्चे केले, दाल और मैदा से बनाए गए इन पकौड़ों का स्वाद आपको बार-बार बुलाएगा। चाया या चटनी के साथ इन पकौड़ों का मजा ही कुछ और है।

राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबु जाने के दौरान आपको रेल मार्ग से अबु रोड रेलवे स्टेशन उतरना होता है। यहां आपको हाथ में रबड़ी की प्लेट लिए कई वेंडर दिख जाएंगे। रबड़ी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन यहां की रेबड़ी खा लेंगे तो अन्य सारी जगहों की रेबड़ी भूल जाएंगे। हो सकता है कि एक प्लेट खाकर आपका मन न भरे। आप चाहें तो खरीद के रख भी सकते हैं।

केरल के कालीकट स्टेशन का कोझिकोडन हलवा भी खूब फेमस है। यह अलग-अलग रंग और आकारों में मिलता है। शहर भर में कई दुकानों पर ये हलवा आपको मिल जाएगा, लेकिन स्टेशन पर खाने का तो अलग ही मजा है। इसका स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा।

अगर आप कर्नाटक के मद्दुर से होकर गुजर रहे हों तो यहां रेलवे स्टेशन पर एक स्पेशल डिश मिलती है- मद्दुर वडा। क्रिस्पी मद्दुर वड़े का स्वाद आपको हमेशा याद रह जाएगा। चाय के साथ इसका अलग ही मजा होता है।

The post देश के इन 8 रेलवे स्टेशनों से गुजरें तो एक बार जरूर चखें ये खास पकवान, जीवन भर याद रह जाएगा स्वाद appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/if-you-pass-through-these-8-railway-stations-of-the-country-then-definitely-taste-this-special-dish-the-taste-will-be-remembered-for-life/

No comments:

Post a Comment